देवरिया
बरांव में गरजे केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, बोले— विकास और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर रहा देवरिया
रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों में पिछले दशक में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का किया उल्लेख
देवरिया के बरांव में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों में पिछले दस वर्षों के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सड़क निर्माण, बैरिया घाट पुल, भदिला पुल परियोजना, मोहन सेतु, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास, बाढ़ सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। देवरिया में चल रही विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
रिपोर्ट: इरफान अली लारी








